फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चोरी व लूट के छह शतक लगाने वाली बदमाश कंपनी

चोरी व लूट के छह शतक लगाने वाली बदमाश कंपनी

Tue, 20 Nov 2018 07:23 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
चोरी व लूट के छह शतक लगाने वाली बदमाश कंपनी

विज्ञापन
चोरी व लूट के छह शतक लगाने वाली बदमाश कंपनी गिरफ्तार

फरीदाबाद। चोरी और लूट की वारदात का छह शतक लगाने वाली बदमाश कंपनी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 ने गिरफ्तार किया है। गिरोह हत्या की सात वारदात को भी अंजाम दे चुका है। इनमें से पांच हत्याएं अकेले गिरोह के सरगना ने की थी। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन बदमाशों को मुजेसर से गिरफ्तार किया है, जबकि इनका एक साथी फरार है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से गिरोह के सरगना जगतार सिंह को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इसके बाकी दोनों साथियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सोमवार शाम को तीन बदमाश सेक्टर-22 मछली मार्केट के पास राहगीरों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर एएसआई अशोक कुमार, हवलदार संदीप कुमार व सोमवीर की टीम को मौके पर भेजा गया। इस दौरान हथियार लिए बदमाश एक मोटरसाइकिल सवार को लूटने के इरादे से रोकने का प्रयास कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान गांव इस्माइलपुर, कुरुक्षेत्र निवासी जगतार सिंह उर्फ सरदार, बस्ती, उत्तर प्रदेश निवासी प्रेमनाथ उर्फ पिंटू व छपरा, बिहार निवासी गणेश गिरी के रूप में हुई।
विज्ञापन

जगतार ने बताया कि उसने अपने एक साथी जहांगीर के साथ मिलकर अरविंद की हत्या की थी। अरविंद इसी गैंग में था। लूट की रकम में बंटवारे के विवाद में उन्होंने उसकी हत्या कर दी थी। इसके अलावा आरोपियों ने दिवाली के दूसरे दिन 8 नवंबर को सूरत की एक कपड़ा फैक्ट्री के गार्ड की हत्या कर वहां लूट की थी। जगतार के अनुसार, उसने पंजाब, कुरुक्षेत्र, पलवल और दिल्ली के नरेला में भी हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा देश के कई शहरों में उसने चोरी, लूट, झपटमारी आदि की 600 से अधिक घटनाएं की हैं। इस दौरान वह कई बार पकड़ा गया, मगर पुलिस के सामने हत्याओं की वारदात नहीं उगली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed