फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फरार तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरार तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 28 Jul 2018 08:52 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
फरार तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
विक्रम हत्याकांड : तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन

- दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं, 30 जुलाई तक हैं पुलिस रिमांड पर

अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-81 निवासी विक्रम हत्याकांड में फरार चल रहे तीसरे आरोपी तपन को भी क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके दो साथियों योगेंद्र और कुलदीप को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है, जोकि 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस रविवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। आरोपी से पुलिस ने विक्रम की साली की बेटी का फोन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करनी है।
सेक्टर-81 बीपीटीपी निवासी एक महिला ने गत 18 जुलाई को भूपानी थाना में अपने पति विक्रम तथा साली की बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि तबियत खराब होने पर उसके पति विक्रम, साली की बेटी को दवा दिलवाने के लिए ले गए थे और उसके बाद से दोनों लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान 19 जुलाई को सदर थाना पुलिस ने दयालपुर के पास एक जोहड़ में निर्वस्त्र हालत में एक युवक का शव बरामद किया था, जिसकी पहचान बाद में विक्रम के रूप में हुई। इस दौरान पुलिस ने युवती को कोलकाता से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि पैसों के लिए विक्रम उससे देह व्यापार करवाता था। इस काम में उसकी भी सहमति थी।
विज्ञापन

गत 17 जुलाई को विक्रम के पास चंदीला चौक, सेक्टर-76 स्थित केडी ढाबा पर रहने वाले कुलदीप का फोन आया था। विक्रम के साथ छह हजार रुपये में सौदा तय कर उसे अपने साथ ले गया था। रात करीब 12.30 बजे जब कुलदीप, योगेंद्र और तपन उसे छोड़ने आए तो इनका विक्रम के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस के अनुसार कुलदीप और तपन विक्रम को उसी की कार में बल्लभगढ़ की तरफ ले गए। दयालपुर गांव के पास उन्होंने उसे फिर पीटना शुरू किया, इस पर वह उनसे बचने के लिए जोहड़ में उतर गया। कुलदीप और तपन ने उसके सिर पर ईंट मारी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में योगेंद्र और कुलदीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तपन फरार था। पुलिस ने शनिवार को उसे बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed