{"_id":"5ae4775b4f1c1ba0098b6e1d","slug":"91524922203-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर फैक्ट्री में डकैती के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर फैक्ट्री में डकैती के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोटर फैक्ट्री में डकैती के दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। सेक्टर-सात स्थित एक मोटर बनाने वाली फैक्ट्री में सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना डकैती डालने वाले दो आरोपियों को पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर फैक्ट्री में डकैती डाली थी और वहां से लाखों रुपये का कॉपर लूट कर ले गए थे। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
सेक्टर-सात स्थित स्पार्क एप्लाइंसेस नाम की फैक्ट्री में 12 फरवरी 2018 की रात पांच हथियारबंद बदमाशों ने फैक्ट्री में मौजूद सुरक्षाकर्मियों कमलेश और प्रथम सिंह को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर वहां से करीब छह सौ किलो कॉपर लूट लिया था। बदमाशों ने सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल फोन व उनकी जेब में रखे 900 रुपये भी निकाल लिए थे। इस मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश निवासी वसीम उर्फ कलुआ और नसीम उर्फ चांदी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इनके तीन अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। उनकी गिरफ्तारी व लूटे गए माल की बरामदगी के लिए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।