फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एक ही रात में तीन जगह पर लूट

एक ही रात में तीन जगह पर लूट

Tue, 24 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात में तीन जगह पर लूट
तीन जगहों पर लूट @ एक रात
विज्ञापन


फरीदाबाद। पुलिस के लाख दावों के बाद लूट व झपटमारी की वारदात पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बदमाशों ने साहूपुरा के पास एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर उससे ऑटो व नकदी लूट ली। इसी तरह सोमवार शाम को एनआईटी पांच में बाजार से लौट रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो युवक पर्स छीन कर ले गए। पर्स में 46 हजार रुपये थे। इसके अलावा सोमवार रात को ही तीन बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी से बाइक व पांच हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुटी है।
गांव भूपानी निवासी जीतन ऑटो चलाता है। रात को वह बल्लभगढ़ से वापस अपने घर की तरफ जा रहा था तो रास्ते में साहूपुरा चौक के पास चार-पांच युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने उसे ऑटो से उतारकर मारना शुरू कर दिया। जीतन ने उनसे पूछा क्यों मार रहे हो तो वे उसकी जेब में रखे करीब सात सौ रुपये व उसका ऑटो छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया है और ऑटो बरामद कर लिया है। पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

दूसरी घटना सोमवार शाम को एनआईटी-पांच में राजकीय कन्या विद्यालय के पास हुई। एनआईटी पांच निवासी नीरू लूथरा शाम को करीब सात बजे बाजार से वापस लौट रहीं थी। घर से थोड़ी दूर जब वे राजकीय कन्या विद्यालय के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके नजदीक आए। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाती, झपटमारों ने उनको धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह गिर गई और मोटरसाइकिल सवार बदमाश उनके हाथ से बैग छीन कर ले गया। बैग में करीब 46 हजार रुपये थे, जोकि उनके पति संजय ने उन्हें बैंक में जमा करवाने के लिए दिए थे। उन्होंने घर पहुंच कर अपने पति को घटना के बारे में बताया, फिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना एनआईटी पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालू रोड पर इस तरह से हुई घटना के बाद से नीरू लूथरा सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में सोमवार रात को तीन युवक एक कपड़ा व्यापारी ने मोटरसाइकिल व पांच हजार रुपये छीन कर ले गए। स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-31 निवासी पवन गोयल का जवाहर कॉलोनी में कपड़े का कारोबार है। सोमवार रात को करीब 10.30 बजे वह दुकान बढ़ाकर अपने घर जा रहे थे। डीएलएफ सेक्टर-31 से घर की तरफ जाने के दौरान तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। अंधेरा होने के कारण वह उन्हें देख नहीं पाए। युवकों ने रुकते ही उन पर हमला कर दिया और मारपीट कर उनकी जेब में रखे पांच हजार रुपये व उनकी मोटरसाइकिल छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed