फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पेटीएम हैक कर कारोबारी के एकाउंट से उड़ाए 30 हजार रुपये

पेटीएम हैक कर कारोबारी के एकाउंट से उड़ाए 30 हजार रुपये

Sat, 09 Mar 2019 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
पेटीएम हैक कर कारोबारी के एकाउंट से उड़ाए 30 हजार रुपये
पेटीएम हैक कर खाते से उड़ाए 30 हजार
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी-एक स्थित एक थोक कारोबारी का पेटीएम अकाउंट हैक कर करीब 30 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने उन्हें अकाउंट का केवाईसी (नो योर कस्टमर) करवाने का झांसा देकर एक लिंक भेजा और अकाउंट हैक कर लिया। उसमें से कितने रुपये निकले, उन्हें नहीं पता क्योंकि खाता ब्लॉक हो गया है। इसकी शिकायत उन्होंने डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर को की है। पुलिस उपायुक्त ने थाना कोतवाली पुलिस को मामले की जांच के लिए भेज दिया है।
एनआईटी-1डी ब्लॉक निवासी अनिल भाटिया का मार्केट नंबर एक में थोक कारोबार है। कारोबार में नकद भुगतान के अलावा वे डिजिटल पेमेंट भी लेते हैं। इसके पेटीएम का प्रयोग करते हैं। भाटिया ने बताया कि गत 6 मार्च को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पेटीएम कर्मचारी बताया। उसने अनिल भाटिया से कहा कि उनके पेटीएम अकाउंट का केवाईसी होना है। अगर केवाईसी नहीं करवाया तो खाता बंद हो जाएगा। इस पर कारोबार में नुकसान होने के डर से उन्होंने युवक से कहा कि केवाईसी कैसे होगा। इस पर युवक ने उन्हें कहा कि वह उनके मोबाइल पर एक लिंक भेज देता है। उस लिंक को खोलते चले जाएं और उसमें मांगी गई जानकारी भरते रहें तो आपके खाते में केवाईसी अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन

अनिल भाटिया उसकी बातों में आ गए। उस युवक द्वारा भेजे गए लिंक पर उन्होंने अपनी जानकारी भर दी और ओटीपी मांगा तो वह भी डाल दिया। भाटिया ने बताया कि अगले दिन सात मार्च को उन्हें अपने घर का बिजली का बिल भरना था। उन्होंने पेटीएम से बिल भरने का प्रयास किया, मगर पेटीएम नहीं खुला। उन्होंने दुकान पर पेटीएम अकाउंट खोलने आए कर्मचारी को फोन कर बुलवाया। पेटीएम के कर्मचारी ने चेक करके बताया कि उनका अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। किसी दूसरे मोबाइल फोन पर अकाउंट शुरू होने के कारण उनके मोबाइल पर खाता ब्लॉक हो गया है। भाटिया के अनुसार उनके खाते में करीब 30 हजार रुपये थे। शनिवार को अनिल भाटिया ने इसकी शिकायत डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर के कार्यालय में की। मामले की जांच थाना कोतवाली पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मोबाइल नंबर से आया था फोन
पीड़ित अनिल भाटिया ने बताया कि उनके पास 7450082010 नंबर से फोन आया था। पेटीएम के अधिकृत कर्मचारी के आने के बाद उन्होंने उस पर नंबर दोबारा से फोन कर खाता खुलवाने की बात कही तो युवक घबरा गया और उसने फोन काट दिया। उसके बाद वह नंबर स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed