फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या

झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या

Fri, 15 Jun 2018 06:27 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
झगड़े में बीच-बचाव करने गए युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या
युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन


बल्लभगढ़। थाना शहर अंतर्गत आदर्श नगर बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों के झगड़े में बीचबचाव करने गए एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि एक महिला सहित तीन अन्य घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने पांच नामजद समेत 15 से अधिक लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से हत्या का आरोपी फरार हैं।
आदर्श नगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (28) की ऊंचा गांव सीतम वाली गली में कनफेक्शनरी की दुकान है। बृहस्पतिवार रात उसकी दुकान के पड़ोस में रहने वाले नीरज और भरतपाल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जितेंद्र के चचेरे भाई आजाद के अनुसार, दोनों पक्ष के लोगों ने शराब पी रखी थी। दोनों ही पक्ष जितेंद्र के जानकार थे। ऐसे में झगड़ा होते देख जितेंद्र वहां पहुंच गया और दोनों पक्षों में बीचबचाव करवा उन्हें घर भेज और उसके बाद खुद भी घर आ गया। आजाद के अनुसार, कुछ देर बाद भरतपाल का लड़का मनीष अपने साथियों को लेकर जितेंद्र के घर पहुंच गया और जो भी मिला सबकी पिटाई करने लगा। शोर सुनकर जितेंद्र जब कमरे से बाहर निकला तो मनीष ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर गली के लोग एकत्र हुए, जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। आस-पड़ोस के लोगों ने घायल जितेंद्र, आजाद, जितेंद्र भाटी और राजेश नामक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र उर्फ जीतू को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जितेंद्र भाटी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस पर परिजन उसे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले गए। जांच अधिकारी एसआई विष्णु मित्र ने बताया की पीड़ित परिजन की शिकायत पर मनीष, राहुल, भरतपाल, हेमंत और चरण सिंह समेत 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed