फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कार निकालने को लेकर विवाद में किया हमला

कार निकालने को लेकर विवाद में किया हमला

Sun, 03 Jun 2018 10:59 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
कार निकालने को लेकर विवाद में किया हमला
कार निकालने को लेकर विवाद, हमला
विज्ञापन


फरीदाबाद। कार निकालने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने रविवार को डबुआ कॉलोनी चौकी पर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
डबुआ कॉलानी निवासी बलवंत सिंह नेगी एडी स्कूल वाली गली में रहते हैं। गत एक जून की शाम को उनका बेटा आफिस से घर आकर अपनी कार घर के अंदर ले जाने लगा। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी सामने से आ गया। इससे दोनों कारें फंस गई। बलवंत सिंह ने पड़ोसी युवक को अपनी कार थोड़ी पीछे करने को कहा, ताकि उनका बेटा गाड़ी अंदर कर ले। आरोप है कि पड़ोसी ने उनकी बात सुनने की बजाय उनको थप्पड़ मार दिया, जिससे वह गिर गए। जब तक उनका बेटा उन्हें उठाता तब तक वह युवक अपनी कार में से बेसबॉल का डंडा निकाल लाया और उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

बलवंत सिंह का आरोप है कि युवक के परिजन भी वहां आ गए और उन्होंने उनके परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें परिवार के सभी लोग घायल हो गए। रविवार को बलवंत सिंह ने डबुआ चौकी में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर उनके साथ गढ़वाल सभा के महासचिव सुरेंद्र रावत, गिरीश चंद, मनमोहन नेेगी, विक्रम, शशिकांत, महेंद्र बिष्ठ, विजय बिष्ठ, आरएस रावत, मनोज नेगी, देवेंद्र सिंह, महेंद्र बिष्ठ, सेन सिंह बिष्ठ, विरेंद्र रावत, गोविंद सेठी, गंभीर रावत, भारत सिंह रावत सहित अन्य कालोनी वासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed