{"_id":"5c002100bdec2241bf449ade","slug":"71543512320-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से 70 हजार रुपये निकलवाए, फिर लूट कर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से 70 हजार रुपये निकलवाए, फिर लूट कर ले गए
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बुधवार देर रात सेक्टर-16 में एक युवक को डरा धमकाकर एटीएम बूथ पर ले और खाते से 70 हजार रुपये निकलवाकर लूट कर ले गए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-16 निवासी हिमांशु ललवानी बुधवार देर रात कहीं से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार जब हिमांशु प्राइड स्कूल के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके नजदीक आकर रुके और उससे लूटपाट करने लगे।
बदमाशों ने उसे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर वह डर गए। हिमांशु के पास कुछ खास नहीं मिलने पर बदमाशों ने उनका एटीएम कार्ड ले लिया और नजदीक ही एटीएम बूथ ले गए।
विज्ञापन
डरा धमकाकर बदमाशों ने उनके खाते से 70 हजार रुपये निकलवा लिए और पैसे व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घर पहुंचकर हिमांशु ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
सेक्टर-16 चौकी प्रभारी ने बताया कि वारदात के दौरान आरोपियों ने अपने हेलमेट नहीं उतारे। ऐसे में न तो हिमांशु ने उनका चेहरा देखा और न ही एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में उनका चेहरा आ सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।