फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2019 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


बल्लभगढ़। थाना बल्लभगढ़ क्षेत्र स्थित चार साल की बच्ची से पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया।

महिला थाना प्रभारी रेनू सिंह ने बताया कि थाना शहर क्षेत्र अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी चार साल की बच्ची के माता पिता किसी काम से कहीं बाहर गए हुए थे। इस दौरान पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक उनके घर आया। वह बच्ची को बहलाकर अपने साथ अपने कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। माता-पिता के लौटने पर बच्ची ने उन्हें सारी बात बताई। इस दौरान बच्ची की हालत खराब हो गई, जिस पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला थाना प्रभारी रेनू सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक कैरी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed