फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ोखाधड़ी करने वाले फाइनेंसरों की गिरफ्तारी की मांग

धोखाधड़ी करने वाले फाइनेंसरों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 08 Dec 2018 06:51 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
ोखाधड़ी करने वाले फाइनेंसरों की गिरफ्तारी की मांग
चार साल में धन दोगुना करने के नाम पर लोगों से रकम हड़पने के आरोपी महेंद्र गोयल, सुरेंद्र गोयल, चुन्नीलाल, मुकेश और हरिओम आदि को एफआईआर दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किए जाने पर पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती पीड़ित खेमचंद के मुताबिक, फाइनेंसर महेंद्र गोयल ने यूएफएल पोर्टफोलियो नाम से कंपनी बना रखी है। वर्ष 2012 से महेंद्र गोयल और उसके अन्य साथी पीड़ित से करीब 49 लाख रुपये जमा करवा चुके हैं। यह रकम उन्होंने बेटियों और रिश्तेदारों से कर्ज ली थी। चार साल में फिक्स डिपॉजिट की रकम दोगुना करने का झांसा दिया गया। इन फिक्स डिपॉजिट की रसीद भी दी गई थीं।
विज्ञापन


समयसीमा पूरी होने पर जब वह दोगुना धन लेने कंपनी पहुंचे तो टरका दिया गया। काफी प्रयास के बाद जब रकम नहीं मिली तो उन्होंने दूसरे फाइनेंसरों से दबाव बनवाया। आरोप है कि इस पर महेंद्र गोयल और उनके साथियों ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। खेमचंद का आरोप है कि महेंद्र गोयल की कंपनी फर्जी है क्योंकि उन्होंने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से फिक्स डिपॉजिट बनाने का कोई लाइसेंस नहीं ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ बल्लभगढ़ सिटी में दो सप्ताह पहले धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था लेकिन आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने पुलिस आयुक्त संजय कुमार को पत्र लिख कर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed