फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शराब के नशे में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

शराब के नशे में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2018 08:15 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
शराब के नशे में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन


बल्लभगढ़। सेक्टर-7 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीही गांव में पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी के साथ किसी बात पर कहासुनी होने पर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस रविवार को उसे अदालत में पेश करेगी। वहीं बिहार से मृतका के परिजनों के यहां पहुंचने के बाद ही उसके शव का पोस्टमार्टम हो सकेगा।
मूलरूप से बिहार निवासी सुरेश पिछले काफी समय से पत्नी सुमन व दो बच्चों के साथ यहां सीही गांव में किराए पर रह रहा था। सुरेश मजदूरी करता है, जबकि सुमन लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती थी। पुलिस के अनुसार सुरेश शराब का आदी था। बृहस्पतिवार रात को शराब के नशे में उसकी पत्नी सुमन के साथ कहासुनी हो गई थी। इस पर सुरेश ने चाकू से सुमन का गला रेत दिया। उसके बाद शव को चादर में लपेट कर चारपाई के नीचे डाल दिया और चारपाई पर सो गया। शुक्रवार को लोगों ने सुमन को नहीं देखा तो सुरेश से उसके बारे में पूछा, मगर वह लोगों को यहां वहां की बात करता रहा। इस पर शक होने पर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

सेक्टर-सात थाना पुलिस ने सुरेश के घर पहुंच कर जांच की तो सुमन का शव चारपाई के नीचे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। पुलिस ने सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-सात थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं रविवार तक सुमन के परिजन भी बिहार से फरीदाबाद पहुंच जाएंगे और उनके आने के बाद ही उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed