फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर की गोलियां मारकर हत्या

टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर की गोलियां मारकर हत्या

Fri, 09 Nov 2018 06:48 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर की गोलियां मारकर हत्या

विज्ञापन
टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रबंधक की गोली मारकर हत्या

फरीदाबाद। थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत बाटा चौक के पास टाटा स्टील के डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट के वरिष्ठ प्रबंधक अरिंदम पाल को एक निष्कासित कर्मचारी विश्वास पांडे ने ऑफिस में ही गोलियाें से छलनी कर दिया। अरिंदम को गंभीर हालत में एस्कॉर्ट्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अरिंदम को पांच गोलियां लगी हैं। मुजेसर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से कोलकाता निवासी अरिंदम पाल टाटा स्टील के प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट में सीनियर मैनेजर (सप्लाई चेन) के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे अरिंदम यार्ड से ऑफिस में अपने एक साथी से माल से लदी गाड़ियों को रवाना करने के बारे में चर्चा करने पहुंचे थे। भोजन अवकाश का समय होने के कारण आफिस में कुछ लोग बैठे तो कुछ खाना खाने गए हुए थे। इसी दौरान कंपनी से करीब पांच माह पहले निकाला गया कर्मी विश्वास पांडे वहां पहुंच गया। विश्वास मूलरूप से इलाहाबाद का रहने वाला है और यहां काम करने के दौरान एनआईटी एक में रहता था। पता चला है कि करीब पांच माह पूर्व खराब बर्ताव के कारण उसे कंपनी से निकाल दिया गया था। इस मामले की जांच अरिंदम ने की थी। इसके बाद से ही विश्वास मैनेजर अरिंदम से दुश्मनी रखता था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इससे पहले कि कोई उससे कुछ पूछता उसने जेब से पिस्तौल निकाल अरिंदम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर हर कोई बाहर की तरफ भागा। बताया जाता है कि ऑफिस में मौजूद लोगों ने विश्वास को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया और उसके पीछे भी भागे, मगर वह फायरिंग करता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस में मौजूद साथी अरिंदम को लेकर एस्कॉटर्स फोर्टिस अस्पताल पहुंचे, मगर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना मुजेसर प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम व क्राइम ब्रांच की टीमों ने सबूत जुटाए हैं। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed