{"_id":"5b53625d4f1c1bbd298b545d","slug":"61532191325-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गए बदमाश
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद और गुरुग्राम के लिए भी उपयोगी - दो पीड़ित इन शहरों के हैं।
महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गए बदमाश
- तीन लोगों से मोबाइल फोन भी छीना, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। झपटमारों ने अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों को अपना निशाना बनाया। झपटमारों ने एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली और तीन युवकों से मोबाइल फोन झपट लिया। पुलिस ने चारों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-37 निवासी सोनम जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से बाजार आई थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके नजदीक आए और गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया, मगर तब तक बदमाश फरार हो गए थे। दूसरी घटना में सैनिक कॉलोनी निवासी वरुण ने पुलिस को बताया है कि कॉलोनी में घूम रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। वहीं गुरुग्राम निवासी इरशाद ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से फरीदाबाद आया था। पाली चौक के पास मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उससे मोबाइल फोन और ढाई हजार रुपये छीन लिए। एक अन्य घटना में बहरमपुर गाजियाबाद निवासी सुधीर झा ने बताया कि वह किसी काम से फरीदाबाद आया हुआ था। सेक्टर-86 में एमवीएन स्कूल के पास एक युवक पैदल उनके पास आया और हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने चारों मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।