फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   आईएएस से धोखाधड़ी के आरोपी बिल्डर गिरफ

आईएएस से धोखाधड़ी के आरोपी बिल्डर गिरफ

Mon, 16 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
आईएएस से धोखाधड़ी के आरोपी बिल्डर गिरफ
आईएएस से धोखाधड़ी के आरोपी बिल्डर गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। आंध्रप्रदेश के तिरुमाला, तिरुपति देवस्थानम में तैनात आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंघल के साथ फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने यूनिवर्सल बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रमन पुरी और विक्रम पुरी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा करेगी। वहां इनके खिलाफ पहले भी कई मामलों की जांच चल रही है।

तिरुमाला, तिरुपति देवस्थानम आंध्रप्रदेश में कार्यकारी अधिकारी पंजाब निवासी आईएएस अनिल कुमार सिंघल ने यूनिवर्सल बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड बिल्डर से साल 2011 में सेक्टर-85 में एक फ्लैट खरीदा था। इसकी ऐवज में करीब साढ़े 13 लाख रुपये की रकम का भुगतान कर दिया था। बिल्डर ने 42 महीने के अंदर कब्जा देने का वायदा किया था, मगर उसने तय समय पर फ्लैट नहीं दिया। उन्होंने बिल्डर से रुपये वापस मांगे तो वह भी देने से इंकार कर दिया। सात साल बाद भी जब बिल्डर की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो को ई-मेल कर शिकायत की थी। इस पर शुक्रवार को खेड़ीपुल थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को जिम्मेदारी दी गई थी। सोमवार को पुलिस ने बिल्डर विक्रम और रमन पुरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना भूपानी व खेड़ीपुल में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed