{"_id":"5b3264684f1c1b214d8b8952","slug":"61530029160-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने के आरोपी गिरफ्तारी के लिए सीपी से लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने के आरोपी गिरफ्तारी के लिए सीपी से लगाई गुहार
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने के आरोपी गिरफ्तारी के लिए सीपी से लगाई गुहार
फरीदाबाद। दुष्कर्म कर वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और पैसे देने से मना करने पर मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित युवती ने पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने न्याय की गुहार लगाई है। एनआईटी महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीन जून को दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि करीब पांच साल पहले कंसलटेंट कंपनी में काम करने के दौरान उसकी दौरान जवाहर कॉलोनी निवासी मुन्ना पांडे नाम के युवक से हुई थी। मार्च 2016 में मुन्ना ने युवती को अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवती का आरोप है कि मुन्ना ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता के होश में आने पर उसने धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। इस पर युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान मुन्ना युवती को ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अलग-अलग समय पर मुन्ना पांडे को करीब 4.80 लाख रुपये दे चुकी है। इतना ही नहीं वह उसका शारीरिक शोषण भी करता रहा और विरोध करने पर मारपीट करता। परेशान होकर पीड़िता ने इस बारे में परिजनों को बताया वे उसके पास पहुंचे। आरोप है कि मुन्ना, उसके भाई व अन्य परिजनों ने युवती के परिजनों के साथ भी हाथापाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मगर आरोपी फरार है।
विज्ञापन