{"_id":"5a6c8fe14f1c1b4f588b5032","slug":"61517064161-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट दे सब्जी कारोबारी से 50 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट दे सब्जी कारोबारी से 50 हजार रुपये ठगे
Updated Sat, 27 Jan 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लिफ्ट दे सब्जी कारोबारी से 50 हजार रुपये ठगे
बल्लभगढ़। लिफ्ट देकर कार सवार दो युवकों ने मध्यप्रदेश से यहां सब्जी बेचने आए कारोबारी से 50 हजार रुपये ठग लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है। मध्यप्रदेश निवासी धर्मवीर शुक्रवार को बल्लभगढ़ मंडी में मटर बेचने के लिए आए थे। शनिवार को मंडी में मटर बेचने के बाद वे वापस जाने के लिए बल्लभगढ़ चौक पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक स्विफ्ट कार उनके पास आकर रुकी। कार में सवार दो युवकों ने उन्हें लिफ्ट देकर उनके गंतव्य तक छोड़नेे की पेशकश की। इस पर धर्मवीर राजी हो गया और उनके साथ कार में बैठ गए। रास्ते में उन युवकों ने उनसे कहा कि उनके पास जो नकदी है, वह उसे उनके पास रखवा दे। आगे पुलिस की चेकिंग होती है और तब परेशानी हो सकती है। धर्मवीर ने उनकी बात मान ली और अपने 50 हजार रुपये उन्होंने वह उन दोनों युवकों को दे दिए। थोड़ा आगे जाकर उन युवकों ने एक ढाबे पर कार रोक दी। खाना खाने के बाद जब वे लोग चलने लगे तो युवकों ने उनसे कहा कि उन्हें कहीं और जाना है। वे अपने रुपये ले लें और चले जाएं। आरोपियों ने उन्हें रुपये की गड्डी दे दी और चले गए। धर्मवीर ने जब वह गड्डी देखी तो उसके ऊपर और नीचे पांच सौ रुपये के नोट लगे हुए थे, जबकि अंदर रद्दी कागज थे। उन्होंने इसकी शिकायत बल्लभगढ़ पुलिस में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो