फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फावड़े से वार कर युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

फावड़े से वार कर युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 May 2019 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
फावड़े से वार कर युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
फावड़े से वार कर युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के गांव भतौला में दो दिन पहले शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में रामबीर नामक व्यक्ति की फावड़े से वार कर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को नामजद कर रखा है। थाना खेड़ीपुल में दर्ज मामले के मुताबिक गांव भतौला निवासी सतबीर के अनुसार उसका 45 वर्षीय भाई रामबीर शुक्रवार शाम को काम से घर लौट आया था। थोड़ी देर बाद वह घूमने निकला। रास्ते में उसे रणबीर, धर्मपाल, जगबीर, नानक, श्यामू और टीटू मिल गए। इन्होंने रामबीर को अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई। शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में आरोपियों ने रामबीर की फावड़े से वार कर हत्या कर दी थी। शव को मौके पर फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। रविवार को जांच के दौरान पुलिस ने श्यामू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed