{"_id":"5c8142eabdec221468050a72","slug":"51551975146-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पन्हैड़ा में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव पन्हैड़ा में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पन्हैड़ा में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
बल्लभगढ़। थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत पन्हैड़ा खुर्द में तीन बदमाशों ने एक युवक की छाती में गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत स्थित दिल्ली स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने एक दिन पहले ही मारपीट कर लूटपाट भी की थी।
गांव पन्हैड़ा खुर्द निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे अजय का कारोबार है। बुधवार शाम को अजय काम से घर लौट रहा था। रास्ते में उसे गांव के ही मनोज, करीना और गुलशन ने रोक लिया। तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे हजार रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर परिवार के लोग अजय को अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अजय किसी काम से घर से निकला था। रास्ते में घर बाइक पर सवार तीनों बदमाशों ने फिर से अजय को घेर लिया और उसे पीटने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान मनोज ने जेब से पिस्तौल निकाल कर अजय के सीने पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अजय को खून से लथपथ पड़े देखा। सूचना मिलने पर अजय के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे तुरंत बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थाना छांयसा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।