फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शोरूम मालिक को घायल कर लूटने में पूर्व कर्मचारी साथियों सहित गिरफ्तार

शोरूम मालिक को घायल कर लूटने में पूर्व कर्मचारी साथियों सहित गिरफ्तार

Sun, 06 Jan 2019 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
शोरूम मालिक को घायल कर लूटने में पूर्व कर्मचारी साथियों सहित गिरफ्तार
शोरूम मालिक को घायल कर लूटने में पूर्व कर्मचारी साथियों सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-29 स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम मालिक व कांग्रेस नेता लखन सिंगला के समधी सुभाष जिंदल को घायल कर स्कूटी लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 टीम ने शोरूम पर नौकरी करने वाले एक पूर्व कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूर्व कर्मचारी को पता था कि रात को शोरूम बंद करने के बाद सुभाष जिंदल दिनभर की नगदी स्कूटी की डिग्गी में रखकर ले जाते हैं। मगर उस दिन उन्होंने स्कूटी में रुपये नहीं रखे थे।
सेक्टर-28 निवासी व्यापारी सुभाष जिंदल का सेक्टर-29 में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का शोरूम है। गत तीन जनवरी को रात करीब 9 बजे सुभाष जिंदल शोरूम बंद कर स्कूटी पर घर लौट रहे थे, मगर घर नहीं पहुंचे। इस दौरान सेक्टर-28 से गुजर रहे मांगर चौकी प्रभारी निरीक्षक कैलाश कुमार ने सुभाष जिंदल को सड़क किनारे घायल हालत में पड़े देखा तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 को सौंप दी थी। पुलिस ने रविवार को इस मामले में भूड़ कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद निवासी हिमांशु उर्फ उमा शंकर, अजय व पुनीत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी एसआई सुमेर सिंह ने बताया कि आरोपी हिमांशु करीब छह माह पहले सुभाष जिंदल के शोरूम पर काम करता था। करीब एक माह काम करने के बाद हिमांशु ने काम छोड़ दिया था। हिमांशु को पता था कि रोज रात को शोरूम बंद करने के बाद सुभाष जिंदल दिनभर की बिक्री के पैसे स्कूटी की डिग्गी में रखकर घर जाते हैं। इस पर उसने अपने दो दोस्तों अजय और पुनीत के साथ मिलकर सुभाष जिंदल को लूटने की योजना तैयार की। तीन जनवरी की शाम हिमांशु, अजय और पुनीत को सेक्टर-28 के पास छोड़कर अजय की मोटरसाइकिल लेकर वापस सेक्टर-29 आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब सुभाष जिंदल स्कूटी लेकर शोरूम से निकले तो हिमांशु भी मोटरसाइकिल लेकर उनके पीछे चल दिया। सेक्टर-28 में वारदात के लिए पहले से निश्चित स्थान पर पहुंचकर हिमांशु ने सुभाष जिंदल की स्कूटी में टक्कर मार, जिससे वह सड़क पर गिर गए और उनकी गर्दन व सिर पर गंभीर चोट आई। सुभाष जिंदल के गिरते ही हिमांशु मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद अजय और पुनीत सुभाष जिंदल की स्कूटी लेकर भाग गए। हालांकि उस दिन सुभाष जिंदल ने स्कूटी में रुपये नहीं रखे थे। उनके पास जो भी नकदी थी, वह उन्होंने अपनी जेब में रखी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed