{"_id":"5ba1065b867a557ed5717614","slug":"51537279579-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सेंध लगा चोरों ने जेवर व नकदी चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सेंध लगा चोरों ने जेवर व नकदी चुराई
Updated Tue, 18 Sep 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर से जेवर-नकदी और मोबाइल चोरी
बल्लभगढ़। चोरों ने सेक्टर-25 स्थित एक मकान में सेंध लगाकर वहां से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। इसके अलावा एक मकान से चोर मोबाइल फोन चुरा कर ले गए। सेक्टर-25 कृष्णा कॉलोनी निवासी ब्रिज मोहन ने थाना सेक्टर-58 पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रविवार रात को चोरों ने उनके घर में सेंध लगाकर वहां से सोने की चेन, टॉप्स, एक जोड़ी पाजेब, मंगलसूत्र, सोने की एक अंगूठी और मोबाइल फोन सहित कुछ नकदी चोरी कर ली है। पुलिस ने ब्रिज मोहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह रघुवीर कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी ज्योति ने थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज करवाया है कि चोरों ने उनके घर से उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो