{"_id":"5b1c16174f1c1bb06e8b72b1","slug":"51528567319-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू लेकर धमका रहे युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू लेकर धमका रहे युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू लेकर धमका रहे युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
फरीदाबाद। हाथ में गंडासा और चाकू लेकर किसी से नशे (माल) की मांग कर रहे दो युवकों का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और उसके दूसरे साथी की तलाश चल रही है। दोनों युवक एक ऑटो में बैठे हुए हैं। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि पिछले दिनों ऑटो में सवारियों के साथ हुई लूटपाट की घटनाओं में भी इनका हाथ हो सकता है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दो युवक एक ऑटो में बैठे हुए हैं। इनमें से एक के हाथ में गंडासा दिख रहा है दूसरे के हाथ में चाकू है। दोनों गालियां देते हुए किसी से नशे की मांग कर रहे हैं और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वे किसे धमका रहे थे। 1.19 मिनट की इस वीडियो में दोनों युवक कुछ अनापशनाप बोल रहे थे। शहर के कई व्हाट्सएप ग्रुप पर दोपहर में यह वीडियो वायरल हुआ। जैसे ही यह वीडियो पुलिस के हाथ लगा, पुलिस इन दोनों की तलाश में जुट गई। जांच में पता चला कि इनमें एक युवक सारन क्षेत्र का है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम इनकी तलाश में जुटी तो शाम तक एक युवक को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान डबुआ कॉलोनी निवासी चंदर के रूप में हुई है।