फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पति से कहासुनी होने पर महिला बच्चे सहित नहर में कूदी

पति से कहासुनी होने पर महिला बच्चे सहित नहर में कूदी

Sun, 03 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पति से कहासुनी होने पर महिला बच्चे सहित नहर में कूदी
पति से कहासुनी होने पर महिला बच्चे सहित नहर में कूदी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। पति से कहासुनी होने पर रविवार शाम एक महिला अपने सात साल के बेटे के साथ गुरुग्राम नहर में कूद गई। महिला को तो आसपास के लोगों ने बचा लिया, मगर उसके बेटे का कुछ पता नहीं चला। सेक्टर-सात थाना पुलिस व अग्निशमन विभाग के गोताखोर बच्चे की तलाश में जुटे हैं।

मूलरूप से समस्तीपुर, बिहार निवासी कन्हैया पत्नी रुकमणी व बेटे सत्यम के साथ सीही गांव में किराए पर रहता है। वह झाड़सेतली में ड्रिल मशीन चलाने का काम करता है। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही था। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज रुक्मणी सात साल के बेटे सत्यम को लेकर गुरुग्राम नहर के पुल पर पहुंच गर और वहां से नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने महिला को कूदते देख दौड़कर पुल पर पहुंचे और उसे बचा लिया। मगर नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण उसके बच्चे को नहीं बचा पाए। सेक्टर-8 चौकी प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है। गोताखोर भी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed