{"_id":"5ab631fb4f1c1bb9758b71f5","slug":"51521889787-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों से दो युवकों से मोबाइल फोन छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग स्थानों से दो युवकों से मोबाइल फोन छीना
Updated Sat, 24 Mar 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। कुछ दिन शांत रहने के बाद एक बार फिर झपटमार सक्रिय हो गए हैं। झपटमारों ने अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों से मोबाइल फोन छीन लिए और फरार हो गए, जबकि एक मामले में तीन बदमाशों ने ऑटो चालक से मोबाइल फोन व दो हजार रुपये भी झपट लिए। झपटमारी की वारदात औद्योगिक सेक्टरों सेक्टर-24, 25, डीएलएफ व सराय ख्वाजा क्षेत्र में अधिक हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि झपटमारी में कोई संगठित गिरोह शहर में सक्रिय नहीं है, बल्कि नशे के आदी युवा अपना खर्च पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
वर्कशाप संचालक जीवन नगर, गौंछी निवासी विजय भारती ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 22 मार्च रात करीब 11.15 बजे वह पैदल-पैदल लाल कोठी के पास से घर की तरफ जा रहे थे। तभी एक युवक उनके पीछे से आया और उन्हें धक्का दे दिया। विजय को कुछ समझ आता उस युवक ने उनके हाथ से मोबाइल फोन खींचने का प्रयास किया। इस पर दोनों में हाथापाई भी हुई। इस दौरान मौका पाकर आरोपी युवक विजय का मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया। विजय ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र में हुई। मूलरूप से फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी संजय बाबू, यहां दिल्ली में जैतपुर एक्सटेंशन में किराए पर रहता है और डीएलएफ क्षेत्र में काम करता है। गत 22 मार्च को कंपनी से छुट्टी होने के बाद वह पैदल-पैदल राजमार्ग की तरफ जा रहा था। इस दौरान उसके मोबाइल फोन पर किसी का फोन आया तो वह उससे बात करने लगा। इसी दौरान उसके पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन कर हाईवे की तरफ भाग गए। संजय बाबू के अनुसार झपटमार पेशन परो मोटरसाइकिल पर थे। इसी थाना क्षेत्र में झपटमारों ने मेहर कुमार से आईपी कॉलोनी में पास मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना थाना सेंट्रल क्षेत्र में हुई। पीड़ित एसजीएम नगर निवासी सन्नी आटो चलाता है। 22 मार्च रात को वह नीलम मेट्रो स्टेशन से दो सवारियों को बैठाकर बीपीटीपी पुल से बड़ौली की तरफ गया था। विपुल प्लाजा के आगे दोनों युवकों ने आटो रुकवाकर उसे दो मिनट मे ंकिराया दिलवाने की बात कही। इसी दौरान वहां मोटरसाइकिल पर एक और युवक आया। युवक ने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर दी और उन युवकों के साथ आटो में सवार हो गया। इस दौरान तीनों युवकों ने सन्नी का मोबाइल फोन व जेब में रखे दो हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।