{"_id":"5c0d3891bdec22419a25a5ec","slug":"41544370321-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरक्षों पर पशु तस्करों ने गोली चलाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरक्षों पर पशु तस्करों ने गोली चलाई
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो-रक्षकों पर पशु तस्करों ने गोली चलाई
फरीदाबाद। पाली गांव के पास पशु चोरी कर भाग रहे तस्करों ने गो-रक्षकों के सामने आने पर पकड़े जाने से बचने के लिए जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। शुक्रवार तड़के हुई इस गोलीबारी में गो रक्षक बाल-बाल बच गए। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई तो पशु तस्कर वाहन छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने एक बोलेरो और उसमें तीन गायें कब्जे में लीं। गो-रक्षक अशोक बाबा और भूदेव शर्मा ने मुस्तकीम, अकरम, शाहरुख, और चीनी उर्फ असलम निवासी घसेड़ा जिला नूंह, आबिद, बहरा, निवासी भीमसिका, मुब्बी और जब्बार निवासी धौज के खिलाफ हत्या का प्रयास, गो-रक्षा अधिनियम सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है।
सेक्टर-2 निवासी गौरक्षक अशोक बाबा और भूदेव शर्मा को शुक्रवार रात मुखबिर ने सूचना दी थी कि मुस्तकीम, अकरम, शाहरुख, और चीनी उर्फ असलम, आबिद, बहरा, मुब्बी और जब्बार पाली क्षेत्र से पशु चोरी करते हैं। शुक्रवार रात भी यह लोग पशु चुराने आएंगे। इस पर गो-रक्षकों ने पाली के पास नाका लगा दिया। तस्करों का वाहन रोकने के लिए सड़क पर कांटा भी बिछाया गया था। इसके बाद पुलिस को पशु तस्करों के आने की सूचना दी गई। रात करीब तीन बजे गो-रक्षकों को एक बोलेरो आती दिखाई दी। उन लोगों ने रुकने का इशारा किया तो बोलेरो से गोली चला दी और भागने का प्रयास किया। तस्करों की गाड़ी के टायर कांटे में फंसने के कारण पंक्चर हो गए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तस्कर पंक्चर बोलेरो सड़क किनारे छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो में तीन गायें बरामद की। मामले की जांच कर रहे एएसआई दिग्विजय सिंह ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बरामद गायों को गोशाला भेज दिया गया है।