{"_id":"5b46390b4f1c1bc1248b5cb5","slug":"41531328779-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीके सिविल अस्पताल परिसर में किशोरी से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीके सिविल अस्पताल परिसर में किशोरी से छेड़खानी
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीके सिविल अस्पताल परिसर में किशोरी से छेड़खानी
लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गर्भवती बहन के साथ बीके सिविल अस्पताल आई 13 वर्षीय किशोरी से जवाहर कॉलोनी निवासी मनजीत ने छेड़खानी की। किशोरी के रोने पर एकत्र हुए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल में रहने वाली युवती का विवाह भूपानी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से हुआ है। वह युवती गर्भवती है, उसकी देखभाल और घरेलू काम में मदद के लिए कुछ दिन पूर्व ही 13 वर्षीय छोटी बहन आई थी। बुधवार को युवती अपना चेकअप कराने के लिए छोटी बहन को साथ लेकर बीके सिविल अस्पताल आई थी। युवती ने किशोरी को अस्पताल परिसर स्थित वीटा बूथ पर चाय लेने के लिए भेज दिया और खुद डॉक्टर से चेकअप कराने लगी। वीटा बूथ पर मौजूद जवाहर कॉलोनी निवासी मनजीत ने किशोरी को अकेले देखकर छेड़खानी करने लगा। पीड़िता रोने लगी तो उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने मनजीत को पकड़ लिया। किशोरी ने आप बीती सुनाई तो लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मनजीत को पकड़कर महिला थाने को सौंप दिया। मामले की जांच कर रही एएसआई सीमा ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता और आरोपी का मेडिकल चेकअप कराया गया है, आरोपी को जेल भेजा जाएगा।