फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एसआरएस के खिलाफ निवेशकों ने पुलिस आयुक्त को सौंपी 54 और शिकायतें

एसआरएस के खिलाफ निवेशकों ने पुलिस आयुक्त को सौंपी 54 और शिकायतें

Thu, 22 Mar 2018 11:15 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
एसआरएस के खिलाफ निवेशकों ने पुलिस आयुक्त को सौंपी 54 और शिकायतें
एसआरएस के खिलाफ 54 नई शिकायतें
विज्ञापन

फरीदाबाद। एसआरएस ग्रुप के खिलाफ एकजुट हुए निवेशक बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो से मुलाकात कर ग्रुप के खिलाफ 54 और शिकायतें सौंपी। इससे पहले भी निवेशक पुलिस आयुक्त को 60 शिकायतें दे चुके हैं, जिनमें से 20 पर मामला दर्ज हो चुका है, जबकि 40 पर अभी भी पुलिस जांच चल रही है। इनके अलावा 20 किसानों ने भी आर्थिक अपराध जांच शाखा में शिकायत देकर एसआरएस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने अपनी जमीन बेचकर एसआरएस में निवेश किया था। एसआरएस पीड़ित मंच आरोपी अनिल जिंदल तथा ग्रुप के निदेशकों की गिरफ्तारी की मांग भी की। पुलिस आयुक्त ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि जांच के बाद सभी पर कार्रवाई होगी।
एसआरएस पीड़ित मंच के संयोजक व शिकायतकर्ता जनकराज गुप्ता के अनुसार 2012 में एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल, निदेशक प्रतीक जिंदल, विनोद गर्ग, बिशन बंसल, नानक तायल, पीके कपूर, जेके गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों से उनके प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए कहा था। आरोपियों ने झांसा दिया था कि निवेश के बदले फ्लैट दिए जाएंगे। इससे लाखों का फायदा होगा। इसके बाद लोगों ने निवेश करना शुरु कर दिया। इस दौरान लोगों को 1
विज्ञापन

से 1.5 प्रतिशत के हिसाब से उनके रुपयों का ब्याज भी दिया गया। मगर करीब तीन साल पहले जब लोगों को ब्याज मिलना बंद हो गया तो उन्हें गड़बड़ी की आशंका हुई, तभी से लोगों ने पैसे जमा करने बंद कर दिए और इनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इससे परेशान अनिल जिंदल व विनोद गर्ग सहित अन्य निदेशकों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही लोगों के रुपये लौटा दिए जाएंगे। उन्होंने सेक्टर-31 स्थित एसआरएस टावर में बुलाकर लोगों को चेक भी दिए। मगर जब वह चेक बैंक में डाले गए तो वह बाउंस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसआरएस ग्रुप के खिलाफ एकजुट हुए निवेशकों ने अनिल जिंदल सहित सभी निदेशकों के खिलाफ पुलिस को 60 शिकायत दी। इनमें से 20 मामले इस माह के पहले सप्ताह में दर्ज किए गए और फिर नौ मार्च को पुलिस अनिल जिंदल सहित सभी निदेशकों के घर व दफ्तरों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस ने वहां से काफी दस्तावेज जब्त किए थे। अब इनकी जांच टैक्स विभाग के अधिकारियों से करवाई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद से अनिल जिंदल व बाकी निदेशक भूमिगत हैं। पुलिस उनकी तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed