फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   साइको किलर को आया होश, नहीं पहचान पा रहा किसी को

साइको किलर को आया होश, नहीं पहचान पा रहा किसी को

Thu, 04 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
साइको किलर को आया होश, नहीं पहचान पा रहा किसी को

विज्ञापन
साइको किलर को आया होश, नहीं पहचान पा रहा किसी को
- बस अपना ही नाम बता पा रहा है नरेश, भाई को भी नहीं पहचाना
- पलवल पुलिस नरेश के बयान लेने के लिए पहुंची सफदरजंग, डॉक्टर ने बताया अनफिट

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइको किलर नरेश धनखड़ को बृहस्पतिवार को सफदरजंग अस्पताल में होश आया है। मगर वह किसी को पहचान नहीं पा रहा है। होश आने के बाद उससे मिलने गए उसके बड़े भाई चंद्रपाल को भी वह केवल देखता रहा, कौन है के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। चंद्रपाल ने बताया कि वह बस अपना ही नाम बता पा रहा है और किसी को नहीं पहचान रहा है। बृहस्पतिवार को पलवल पुलिस नरेश के बयान लेने के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंची, मगर डॉक्टरों ने अभी उसे पूछताछ के लिहाज से अनफिट बताया है। नरेश अभी भी आईसीयू में है और उसकी हालत नाजुक है।

भाई से पूछा था- मुझे पत्नी के हाथ की रोटी मिलेगी कभी
चंद्रपाल ने बताया कि नरेश ने इतना बड़ा कदम अवसाद व मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उठाया है। वह पिछले छह साल से पत्नी व बच्चों से दूर रह रहा था। न कोई बात करने वाला और न ही कोई सुनने वाला। गांव भी कभी-कभार ही आता। यहां भी सभी नौकरी पेशा हैं तो किसी से कितनी देर बात कर पाता। चंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने कई बार उसकी पत्नी को समझाया कि वह उसके साथ रहे। पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं, उन्हें आपसी तौर पर निपटाया जा सकता है। अलग होकर रहना कोई हल नहीं है। मगर वह नहीं मानी, अब उसके पास भी पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचा। चंद्रपाल के अनुसार कुछ समय पहले नरेश ने उससे यह पूछा भी था कि मेरे को पत्नी के हाथ की रोटी नसीब होगी या नहीं?
विज्ञापन


दवा दिलवाने के लिए बुलवाया था भिवानी से
चंद्रपाल ने बताया कि फौज से नरेश को मेडिकल अनफिट होने के ग्राउंड पर निकाला गया था। मगर साथ ही उसे सिविल विभागों में नौकरी करने के लिए फिट बताया था। मगर लगातार अवसाद के कारण उसकी स्थिति बिगड़ रही थी। उन्होंने नरेश को दो दिन पहले ही दवा दिलवाने के लिए भिवानी से यहां बुलवाया था। दो जनवरी को मुरादनगर में डाक्टर के पास उनका अपाइंटमेंट था, मगर एक जनवरी की रात यह कांड हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने की थी दहेज प्रताड़ना की शिकायत
नरेश की शादी करीब दस साल पहले पलवल निवासी सीमा के साथ हुई थी। उनका एक आठ साल का बेटा भी है। चंद्रपाल के अनुसार सीमा दो साल ही नरेश के साथ रही और फिर अलग हो गई। उन्होंने उसे खूब समझाया साथ रहने के लिए लेकिन नहीं मानी। इस पर उसे तलाक देने की भी बात हुई, मगर उसने मना कर दिया। चंद्रपाल ने बताया कि करीब चार साल पहले सीमा ने नरेश, उसके भाई व परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी थी। चंद्रपाल के अनुसार सीमा अक्सर नरेश के भिवानी चले जाने पर ओमैक्स वाले फ्लैट पर रहने के लिए आ जाती थी और उसके यहां आने पर अपने मायके चली जाती थी। इस घटना के बाद पलवल पुलिस ने ओमैक्स वाले फ्लैट को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed