{"_id":"5cd07cefbdec2207571f486d","slug":"31557167343-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमला कर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चाकू से हमला कर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू से हमला कर घायल किया
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी चौकी क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर शाम गुरुद्वारा रोड पर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए सोहना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पर्वतीय कॉलोनी निवासी हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने दोस्त आजाद के साथ मोमोज खाने के लिए गुरुद्वारा रोड पर जा रहा था। रास्ते में वीरू नामक युवक ने उनका रास्ता रोक लिया। उसने आजाद से उसके भतीजे को थप्पड़ माने का कारण पूछा। आजाद ने उससे माफी मांगते हुए कहा कि उस मामले में उनका समझौता हो गया है। आरोप है कि इस बीच निशांत गुरुंग और बाबू नेपाली अपने हाथ में चाकू लेकर वहां आ गए। बदमाशों ने आजाद पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। भीड़ जमा होते देख हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
ब्यूरो
--------