फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगे, तीन नामजद

नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगे, तीन नामजद

Fri, 15 Feb 2019 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगे, तीन नामजद
नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगे, तीन नामजद
विज्ञापन

- मानव संसाधन विकास मंत्रालय में नियुक्ति का फर्जी पत्र भी थमाया

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा दे सात लाख रुपये ठगने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में थाना सूरजकुंड पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर एक युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर निवासी ईश्वर सिंह ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उनके बेटे राहुल ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। कुछ समय पहले उनकी मुलाकात दरियागंज निवासी नाज बारसी के साथ हुई। नाज ने राहुल को मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राहुल को क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। ईश्वर सिंह उनकी बातों में आ गए। नाज ने उनकी मुलाकात लक्कड़पुर निवासी इमरान और आरिफ से मुलाकात कराई। आरोपियों ने नौकरी लगवाने की एवज में सात लाख रुपये की मांग की। ईश्वर ने उन्हें रुपये दे दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने उन्हें राहुल का नियुक्ति पत्र लाकर दे दिया। मगर जब राहुल मानव संसाधन विकास मंत्रालय पहुंचा तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में भी की। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने अदालत में याचिका दायर की। अदालत के आदेश पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed