फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नौकरी के नाम पर सिविल इंजीनियर से 70 हजार रुपये ठगे

नौकरी के नाम पर सिविल इंजीनियर से 70 हजार रुपये ठगे

Thu, 29 Nov 2018 08:39 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर सिविल इंजीनियर से 70 हजार रुपये ठगे
नौकरी के नाम पर इंजीनियर से 70 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन


फरीदाबाद। ऑनलाइन जॉब साइट पर अपना बायोडाटा डालना एक सिविल इंजीनियर को महंगा पड़ गया। दिल्ली स्थित एक कार शोरूम में चयन होने का झांसा देकर ठगों ने पीड़ित से 70 हजार रुपये ठग लिए। थाना सेक्टर-31 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के साथ यह दूसरी घटना है। मार्च 2018 में भी ठगों ने नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे 30 हजार रुपये ठग लिए थे।
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सेक्टर-30 निवासी एकेएल दास सिविल इंजीनियर हैं और केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह पलवल स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ा रहे थे। इसके साथ ही वे नौकरी की तलाश भी कर रहे थे। उन्होंने अपना बायोडाटा एक ऑनलाइन जॉब साइट पर डाला था। पिछले दिनों उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें अपना नाम आशीष सिंह निवासी गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश बताया। आशीष ने उन्हें बताया कि उनका चयन दिल्ली स्थित एक कार शोरूम में हो गया है। साथ ही आशीष ने अपनी फीस और फाइल चार्ज आदि के रूप में 70 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

आशीष ने उन्हें एक अकाउंट नंबर दिया और पैसे उस खाते में जमा करवाने को कहा। एकेएल दास ने 70 हजार रुपये का चेक उस खाते में डाल दिया। इसके बाद जब वह उस कार शोरूम पर पहुंचे तो वहां उन्हें नौकरी के लिए इस तरह के किसी व्यक्ति के चयनित होने की बात से इंकार किया। दास ने आशीष को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था। उन्होंने इसकी शिकायत सेक्टर-31 थाना पुलिस में की। जांच अधिकारी एएआई नारायण दत्त ने बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं धोखाधड़ी का शिकार
एकेएल दास पहले भी इस तरह से धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। दास के पास मार्च में भी इसी तरह से नौकरी के लिए फोन आया था। तब भी उन्होंने ऑनलाइन जॉब साइट पर अपना बायोडाटा डाला था। ठगों ने वहां से डाटा चुराकर इन्हें नौकरी लगने का झांसा दे 30 हजार रुपये ठग लिए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को अप्रैल 2018 में में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed