फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बाथरूम में सुसाइड नोट लिखा, वीडियो क्लिप बनाई और मार ली गोली

बाथरूम में सुसाइड नोट लिखा, वीडियो क्लिप बनाई और मार ली गोली

Tue, 13 Nov 2018 07:03 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
बाथरूम में सुसाइड नोट लिखा, वीडियो क्लिप बनाई और मार ली गोली
लोहा कारोबारी सुसाइड मामला : जुड़वां बच्चों और संपत्ति छीन जाने का सता रहा था डर
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी-5 में लोहा कारोबारी प्रदीप कालरा अपनी संपत्ति और बेटे के जुड़वां बच्चों के छीन जाने के डर से काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। उन्हें डर था कि कोर्ट कहीं संपत्ति सहित दोनों बच्चों को पुत्रवधू हिना के हवाले न कर दे। यही कारण था कि वह पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगे थे और किसी से बात नहीं कर रहे थे। मंगलवार को सुबह करीब 12 बजे वह दुकान से घर आए और कमरे में बने शौचालय में चले गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां उन्होंने सुसाइड नोट लिखा और उसके बाद अपने मोबाइल में वीडियो क्लिप बनाकर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन और सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। पुलिस इनकी फोरेंसिक जांच करवाने की बात कह रही है।
एनआईटी-5 एम ब्लॉक निवासी प्रदीप कालरा की एनआईटी-1 बाल भवन के सामने कालरा मैट्ल्स के नाम से लोहे की चद्दर, पाइप आदि की दुकान है। प्रदीप कालरा के बड़े बेटे प्रिंस ने बताया कि 15 अगस्त 2014 को उनकी शादी एनआईटी-5 निवासी रमेश नागपाल की बेटी हिना के साथ हुई थी। प्रिंस और हिना की यह दूसरी शादी थी। दोनों का पहले तलाक हो चुका था। पहली शादी से हिना का एक बेटा भी है। करीब एक साल बाद हिना ने जुड़वा बेटों का जन्म दिया। पुलिस को दी शिकायत में प्रिंस ने बताया कि जुड़वा बेटों के पैदा होने के बावजूद उसकी पत्नी हिना व नागपाल परिवार खुश नहीं था। प्रिंस का आरोप है कि हिना और उसके परिजन उसके पहले बेटे को संपत्ति का वारिस बनाना चाहते थे। इसके कारण हिना और उसके मायके वाले उनसे रुपये हड़पने की साजिश रचने लगे। उनके खिलाफ पुलिस व अदालत में कई झूठी शिकायतें दी गई। प्रदीप के बड़े भाई लोहा मंडी के प्रधान सीपी कालरा ने बताया कि हिना और उसके परिजन 25 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे और उसके भाई को बर्बाद करने की धमकी देते थे। इसके चलते वे काफी परेशान थे।
विज्ञापन


जल्दी चले गए थे दुकान पर
प्रदीप कालरा की बेटी आरती ने बताया कि उनके पिता रोजाना अपनी दुकान पर 10 बजे के आसपास जाते थे। मगर मंगलवार को सुबह आठ बजे ही वह दुकान पर चले गए थे। परिवार के लोगों ने सोचा कि प्रदीप कालरा परेशान हैं तो हो सकता है कि अपने आप को व्यस्त रखने के लिए जल्दी ही दुकान पर चले गए हैं। सुबह 11.30 बजे उन्होंने अपने बेटे प्रिंस से तबियत ठीक नहीं होने की बात कही। उन्होंने प्रिंस को कहा कि वह काफी दबाव महसूस कर रहे हैं और कह कर घर लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों के साथ बांटते थे दिल का हाल
प्रदीप कालरा के गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर कुछ ही देर में लोहा मंडी के कारोबारियों और उनके मित्रों तक पहुंच गई थी। उनके घर पर मित्र, रिश्तेदार और लोहा कारोबारियों का जमावड़ा लग गया। प्रदीप कालरा के मित्र श्याम सुंदर कपूर ने बताया कि रोज पार्क में सैर करने के दौरान प्रदीप उनके साथ अपने दिल का हाल बांटते थे। पिछले दो साल से वह काफी परेशान थे। उन्हें डर था कि पुत्रवधू को पैसे देने के बावजूद भी पोते उनके पास नहीं रह पाए तो उनके पास कुछ भी नहीं रहेगा। सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed