{"_id":"5ba67a4d867a557ea37f5eb7","slug":"31537636941-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट लेने की अनुमति मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट लेने की अनुमति मिली
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट लेने की अनुमति मिली
फरीदाबाद। आईएमटी के पास नहर किनारे युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को अदालत से आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट की अनुमति मिल गई है। अब पुलिस उन्हें रिमांड पर लेगी। क्राइम ब्रांच आरोपियों से एसआईटी की निगरानी में दुष्कर्म व इसके पहले उनके अपराधों के बारे में पूछताछ करेगी। इसके साथ ही घटना से जुड़े उन्हें सबूतों को भी जुटाने की कोशिश करेगी। मंगलवार रात बल्लभगढ़ में आगरा नहर किनारे आईएमटी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। युवती अपने सहकर्मी के साथ मोटरसाइकिल पर निकली थी। चार युवकों ने उसके दोस्त को बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा। उन्हें शिनाख्त परेड के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आरोपितों की पहचान पीड़िता व उसके साथी ने नीमका जेल में हुई शिनाख्त परेड में कर ली। शनिवार को पुलिस ने अदालत में उनको प्रोडक्शन वारंट पर लेने की याचिका लगाई, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। ब्यूरो