{"_id":"5b4638fd4f1c1b5d478b6072","slug":"31531328765-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाईजीरियन दूतावास कर माइकल चार्ल्स की नागरिकता का सत्यापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाईजीरियन दूतावास कर माइकल चार्ल्स की नागरिकता का सत्यापन
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइजीरियन दूतावास से अभी नहीं आया कोई जवाब
- दूतावास के जवाब के इंतजार में जिला पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस कार्रवाई में मारा गया ड्रग तस्कर माइकल चार्ल्स नाइजीरिया का नागरिक है या नहीं नाइजीरियन दूतावास इसका सत्यापन कर रहा है। नाइजीरियन दूतावास से जवाब मिलने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई तय करेगी। बुधवार को भी माइकल का शव लेने कोई नहीं आया। उसका शव बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में ही रखा हुआ है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि घाना दूतावास पहले ही माइकल को अपना नागरिक मानने से इनकार कर चुका है। माइकल के पास से बरामद दूसरा पासपोर्ट नाइजीरिया का बना हुआ था। ऐसे में पुलिस ने दो दिन पहले नाइजीरिया दूतावास से पत्राचार किया है। फिलहाल वहां से कोई जवाब नहीं आया है।
ड्रग तस्करों की तलाश में लगी गुरुग्राम पुलिस ने 5 जुलाई की रात सूरजकुंड रोड पर मानव रचना यूनिवर्सिटी के पास विदेशी नागरिकों की एक कैब को संदेह पर रुकवाया था। कार रुकते ही उसमें से एक युवक उतर कर झाड़ियों की ओर दौड़ पड़ा जबकि दूसरे को पुलिस ने काबू कर लिया था। पुलिस ने भागने वाले युवक का पीछा किया तो उसने टीम पर गोली चला दी। घेर कर उसे पकड़ा गया, काबू करने के प्रयास में पुलिस कर्मियों ने उसका हाथ पीठ की ओर मोड़ा, इस दौरान ट्रिगर दबने से युवक के हाथ की पिस्टल से निकली गोली उसकी पीठ में लगने से मौत हो गई थी। मारे गए युवक की पहचान माइकल चार्ल्स के रूप में हुई थी। तभी से उसका शव बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।
विज्ञापन
---ऐहतेशाम---