फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दुर्घटना में घायल युवक को टैक्सी चालक ने झाड़ियों में फेंका, मौत

दुर्घटना में घायल युवक को टैक्सी चालक ने झाड़ियों में फेंका, मौत

Sat, 09 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक को टैक्सी चालक ने झाड़ियों में फेंका, मौत
दुर्घटना में घायल युवक को टैक्सी चालक ने झाड़ियों में फेंका, मौत
विज्ञापन


फरीदाबाद। सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल ले जाने की बजाय दुर्घटना करने वाला टैक्सी चालक पीड़ित को सूरजकुंड रोड पर झाड़ियों में फेंक कर चला गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण युवक की मौत हो गई। इधर युवक का कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक के मोबाइल की लोकेशन ढूंढते हुए सिद्धदाता आश्रम के पीछे पहुंची तो वहां युवक का शव मिला। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
लक्कड़पुर निवासी बीर सिंह जोशी अपने एक जानकार 35 वर्षीय इरशाद के साथ शुक्रवार दोपहर को मोटरसाइकिल पर सवार होकर ध्रुव डेरा की तरफ आ रहे थे। रास्ते में ग्रीन फील्ड कॉलोनी के पास एक टैक्सी ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। बीर सिंह को तो हल्की चोटें आई थी, मगर इरशाद का सिर फट गया था। इस पर आसपास के लोगों ने टैक्सी चालक को ही उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा और उसे कार में लेटा दिया। इस दौरान लोगों ने उसकी गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। मगर टैक्सी चालक इरशाद को किसी अस्पताल ले जाने की बजाय सूरजकुंड रोड पर सिद्धदाता आश्रम के पीछे झाड़ियों में फेंक कर चला गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर इरशाद के परिजनों ने शहर के अस्पतालों में पता किया तो उस नाम का कोई शख्स भर्ती नहीं था। शाम तक जब इरशाद की कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। दयालबाग चौकी प्रभारी एसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इरशाद का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया और उसकी लोकेशन ढूंढते हुए शनिवार दोपहर को सिद्धदाता आश्रम के पीछे जंगल में पहुंची तो देखा कि वहां इरशाद मृत पड़ा हुआ है। पुलिस ने इरशाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने टैक्सी चालक की तलाश शुरू की। नंबर के आधार पर पुलिस पहले टैक्सी मालिक तक पहुंची और फिर उसके चालक नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है। नरेश यहां किराए पर रहता है और टैक्सी चलाता है। नरेश को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed