फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   प्रतिबंधित अरावली क्षेत्र में कर रहे थे बोरिंग पकड़े गए

प्रतिबंधित अरावली क्षेत्र में कर रहे थे बोरिंग पकड़े गए

Sun, 11 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित अरावली क्षेत्र में कर रहे थे बोरिंग पकड़े गए
प्रतिबंधित अरावली क्षेत्र में कर रहे थे बोरिंग, पकड़े गए
विज्ञापन

फरीदाबाद। सर्वोच्च न्यायालय, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड और पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिबंध के बावजूद अरावली की पहाड़ियों में अवैध बोरिंग का धंधा जोरों पर है। नाइट डोमिनेशन के दौरान शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने सूरजकुंड रोड पर छापा मार कर अरावली क्षेत्र में बोरिंग करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया और ड्रिलिंग मशीन सहित अन्य उपकरण जब्त कर लिए।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष रात्रि अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सूरजकुंड थाना पुलिस को सूचना मिली कि डावर फार्म हाउस में अवैध बोरिंग की जा रही है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां चार पांच लोग ड्रिलिंग मशीन से जमीन में बोरिंग कर रहे थे। पुलिस को आया देख कुछ लोग तो भाग खड़े हुए लेकिन मशीन ऑपरेट कर रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। युवकों ने अपना परिचय एसलावथ वालु नायक और एसलावथ गोपाल निवासी नालगोंडा, तेलंगाना बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के साथ बोरिंग मशीन आदि उपकरण भी जब्त कर लिए। अरावली वन संरक्षित क्षेत्र में बोरिंग, खनन आदि पर पूर्णतया प्रतिबंध है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक फार्म हाउस मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed