{"_id":"5c8ba00fbdec2213f32f6dc9","slug":"21552654351-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर थाने का घेराव
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में जिम जा रहे युवक को गोली मारकर घायल करने के आरोपियों की पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को सारन थाने पर प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
11 मार्च को पर्वतीय कॉलोनी निवासी हेमंत बिष्ट सुबह छह बजे घर से जिम जाने के लिए निकला था। रास्ते में कार सवार कुछ युवकों ने उस पर गोली चला दी। गोली हेमंत के कंधे के पास लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने हेमंत को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने इस मामले में हेमंत के पिता की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के पांच दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज हेमंत के परिजनों व गढ़वाल समाज के लोगों ने थाना सारन का घेराव किया।
पांच दिन बाद भी सुराग नहीं
गढ़वाल सभा के महासचिव सुरेंद्र रावत ने बताया कि घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। क्षेत्र में गुंडागर्दी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हमलावरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वे दिन-रात किसी भी समय वारदात कर देते हैं। बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। उन्होंने हेमंत पर हमला करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। सारन थाना प्रभारी विनीत कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान नीरज भाटिया, भगत सिंह, मोनिका, बलबीर सिंह, अमित रावत, देवकी देवी, सुरेंद्र सहित समाज के कई महिला व बुजुर्ग उपस्थित थे।