{"_id":"5c460996bdec22737a366f09","slug":"21548093846-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन लूटने के बाद बदमाशों ने व्हाट्सएप पर फोटो डाल किया था बेचने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मशीन लूटने के बाद बदमाशों ने व्हाट्सएप पर फोटो डाल किया था बेचने का प्रयास
विज्ञापन
मशीन लूटकर बेचने के लिए वॉट्सऐप पर डाली, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दो व्यक्तियों ने ड्रिल करने वाली मशीन लूटकर वॉट्सऐप पर उसकी फोटो डाल दी। बाद में फोटो उसके मालिक के पास ही पहुंच गई। पुलिस को सूचना मिलते ही बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान फायरिंग करते हुए एक बदमाश तो भागने में कामयाब हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। थाना सराय ख्वाजा पुलिस उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
गांव बहादुरपुर, मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी पवन भड़ाना ने अदानी गैस की पाइप लाइन डालने का ठेका ले रखा है। पवन भड़ाना ने बताया कि 10 जनवरी को उनकी मशीन सेक्टर-11 में मिलन वाटिका के पास लाइन डालने के लिए जमीन में ड्रिल करने का काम कर रही थी। इस दौरान एक कार में आए दो युवक मशीन के चालक को पिस्तौल दिखाकर उससे मशीन में लगी एक लैपटॉपनुमा डिजी ट्रैक मशीन लूट कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें वॉट्सएप पर दिल्ली के एक मिस्त्री ने डिजी ट्रैक मशीन का फोटो भेजकर उसे खरीदने के बारे में पूछा, फोटो देखकर उन्होंने पहचान लिया कि वह उनकी मशीन है। इस पर उन्होंने उस मिस्त्री से बात करके उस मशीन को खरीदने के लिए सौदा करने की बात कही।
पवन के अनुसार मिस्त्री ने उनकी मशीन बेचने वाली पार्टी से बात करवा दी और उन्होंने 20 जनवरी शाम को सराय ख्वाजा में बुलवाया। इस बारे में पवन ने सेक्टर-11 पुलिस चौकी को सूचना दे दी। पुलिस टीम पवन के पीछे चल रही थी। सेक्टर-11 चौकी प्रभारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि जब दोनों पक्षों में सौदा तय हो गया तो पुलिस टीम ने वहां छापा मारा। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक बदमाश को तो पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम हरेंद्र दलाल निवासी मिर्जापुर बताया, जबकि उसके साथी का नाम सुमित यादव है। पुलिस ने हरेंद्र को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। सुमित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर दबिश दी थी, मगर वह घर पर नहीं मिला। पुलिस हरेंद्र से पूछताछ करने में जुटी है।