फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पेट्रोल छिड़क युवक को जलाकर मारने का प्रयास

पेट्रोल छिड़क युवक को जलाकर मारने का प्रयास

Sun, 18 Nov 2018 08:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 18 Nov 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल छिड़क युवक को जलाकर मारने का प्रयास
demo
फरीदाबाद। अगवानपुर जगमाल एंक्लेव निवासी मनोज कुमार को शनिवार देर रात बाइक सवार पांच छह युवकों ने पेट्रोल डाल कर जलाने का प्रयास किया। तत्परता दिखाते हुए मनोज तो मौके से हट गए लेकिन आग लगने से तीन बाइकें जल र्गइं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुनेश नामक युवक सहित पांच छह अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मनोज कुमार के अनुसार शनिवार देर रात वह अपने घर के सामने बाइक पर बैठ कर किसी से फोन पर बात कर रहा था। इस बीच तीन बाइक पर सवार पांच छह युवक आए। आरोप है कि उनमें से किसी ने पेट्रोल से भरी बोतल मनोज पर फेंक दी।
विज्ञापन


मनोज बाइक छोड़कर भाग निकला, इस दौरान बाइक सवार दूसरे युवक ने माचिस की तीली जला कर बाइक के पास फेंक दी। इससे आग लग गई और मनोज की बाइक समेत उसके पास खड़ी तीन बाइक और जल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्ला थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मनोज की शिकायत पर मुनेश नामक युवक और उसके साथियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed