{"_id":"5bf03d2abdec22697b1173b3","slug":"21542470954-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच ने थाने में किया हंगामा, महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच ने थाने में किया हंगामा, महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरपंच ने थाने में किया हंगामा, महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित महिला थाने में छेड़छाड़ के मामले में पैरवी करने पहुंचे नशे में धुत एक सरपंच ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला पुलिस ने जब मौके पर पुरुष पुलिसकर्मियों को बुलाया, सरपंच वहां से फरार हो गया। आरोप है कि सरपंच ने एक मंत्री के यहां से फोन करवा मामले को दबाने का भी प्रयास किया है। नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक गांव का सरपंच शुक्रवार देर शाम छेड़छाड़ के मामले में पैरवी के लिए सेक्टर-16ए स्थित महिला थाना पहुंचा था। आरोप है कि सरपंच सरपंच नशे की हालत में था। सरपंच पुलिसकर्मियों पर अपनी मर्जी से कार्रवाई करने का दबाव बना रहा था। मामले की जांच कर रही पुलिसकर्मी ने इसका विरोध किया तो उसने उस महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस का कहना है कि ऑटो सवार एक लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए महिला थाने में पुरुष पुलिसकर्मियों को बुलाया गया तो वह वहां से फरार हो गया। ब्यूरो