{"_id":"5b7c3d2442c792466d281e4b","slug":"21534868772-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू सहायिका ने लाखों के जेवर-नकदी किए साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू सहायिका ने लाखों के जेवर-नकदी किए साफ
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू सहायिका ने लाखों के जेवर-नकदी किए साफ
फरीदाबाद। सेक्टर-28 में बैंक अधिकारी के घर में कार्यरत घरेलू सहायिका करीब 35 हजार रुपये व लाखों रुपये के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई। थाना सेक्टर-31 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने एक माह पहले ही घरेलू सहायिका को काम पर रखा था।
सेक्टर-28 निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। उन्होंने 23 जुलाई को अपने घर में एक घरेलू सहायिका रखी थी। सहायिका ने अपना नाम लता बताया था, जोकि भारत कॉलोनी की रहने वाली थी। सतीश कुमार के अनुसार, गत 18 अगस्त को उनकी पत्नी आशा सब्जी लेने के लिए मंडी गई थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। इस दौरान लता घर से हीरे की अंगूठी, हीरे के कान के टॉप्स, सोने के कान के टॉप्स, सोने की चूड़ियां, सोने की चेन, चांदी की दो जोड़ी पाजेब और लगभग 35 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। जब उनकी पत्नी घर पहुंची तो उन्हें इस बारे में पता चला। सतीश कुमार की शिकायत पर थाना सेक्टर-31 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लूटपाट कर भाग रहे तीन नाबालिगों को पुलिस ने दबोचा
नई दिल्ली। युवक से लूटपाट कर भाग रहे तीन नाबालिगों को नरेला थाना पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाश नशे के आदी है। पुलिस के अनुसार संतोष सपरिवार नरेला में रहता है। वह निजी कंपनी में काम करता है। सोमवार शाम संतोष कार्यालय से घर लौट रहा था। तभी नरेला इलाके में तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट करने लगे। संतोष ने साहस दिखाते हुए शोर मचा दिया। बदमाश उससे मोबाइल और पर्स लूटकर भागने लगे। शोर सुनकर वहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने तीनों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। जांच में पता चला कि तीनों बदमाश नाबालिग हैं।