{"_id":"5aa5679d4f1c1bbe758b4e26","slug":"21520789405-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की लड़ाई में बड़ों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों की लड़ाई में बड़ों को पीटा
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की लड़ाई में बड़ों की पिटाई
फरीदाबाद। धौज गांव में शनिवार शाम खेल के दौरान दो मासूम आपस में भिड़ गए। बच्चों की लड़ाई मेें दोनों ओर से बड़े आमने सामने आ गए तो गांव वालों ने बीच बचाव करवा दिया। इसी खुन्नस में रविवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल कर महिला सहित तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। बीके सिविल अस्पताल में भर्ती इस्हाक ने बताया कि शनिवार शाम उनका आठ वर्षीय बेटा बाहर खेल रहा था, उसकी पड़ोसी के हमउम्र बेटे से लड़ाई हो गई। इस पर दोनों परिवार के बड़ों में भी कहासुनी हो गई थी। रविवार सुबह इलियास और मुबीना घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि दबंग पड़ोसी अपने पांच छह साथियों को लेकर आया और दोनों पर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आए इसहाक को भी दबंगों ने पीटा। गांव वाले बीच बचाव करने आगे बढ़े तो आरोपी धमकियां देते हुए भाग निकले। धौज चौकी इंचार्ज ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो