फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पुरानी रंजिश में 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयास

पुरानी रंजिश में 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयास

Fri, 12 Apr 2019 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयास
पुरानी रंजिश में बच्चे के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन


बल्लभगढ़। पुरानी रंजिश में एक युवक ने सेक्टर-9 स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास किया। मगर बच्चे को स्कूल से घर लाने ले जाने वाले ऑटो चालक की समझदारी से अपहरणकर्ता कामयाब नहीं हो सका और भाग गया। सेक्टर-सात थाना पुलिस ने अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-10 रजनीश चौहान का 10 वर्षीय बेटा मुकुल सेक्टर-9 स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। पुलिस को दी शिकायत में रजनीश ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को स्कूल ले जाने और वापस लाने के लिए ऑटो लगवा रखा है। रजनीश के अनुसार, 5 अप्रैल को स्कूल से छुट्टी होने के बाद उनका बेटा बाहर आया तो वहां मोटरसाइकिल पर खड़े एक युवक ने उससे कुछ बात की और फिर उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। इस दौरान बच्चे का ऑटो चालक भी वहीं खड़ा था। वह बच्चे को मोटरसाइकिल सवार से बात करते हुए देख रहा था। जब बच्चा मोटरसाइकिल पर बैठा तो वह दौड़कर उसके पास पहुंचा और मोटरसाइकिल सवार युवक को रोक लिया। उसने उससे कहा कि बच्चा उसके ऑटो में आता जाता है, तुम कौन और बच्चे को कहा ले जा रहे हो। इस पर युवक बच्चे को उतारकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

ऑटो चालक ने घर पहुंचकर बच्चे के परिजनों को सारी बात बताई। उन्होंने इसकी शिकायत सेक्टर-सात थाना पुलिस में की। पुलिस कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चे के अपहरण का प्रयास आलोक उर्फ सूरज सोनी ने किया था। आलोक की बच्चे के पिता से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed