फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रुपये लेने आया गुरुग्राम का इंजीनियर रहस्यमय परिस्थिति में लापता

रुपये लेने आया गुरुग्राम का इंजीनियर रहस्यमय परिस्थिति में लापता

Fri, 18 Jan 2019 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
रुपये लेने आया गुरुग्राम का इंजीनियर रहस्यमय परिस्थिति में लापता
रुपये लेने आया गुरुग्राम का इंजीनियर संदिग्ध परिस्थिति में लापता
विज्ञापन


फरीदाबाद। गुरुग्राम से यहां किसी से रुपये लेने आया एक इंजीनियर सन्नी वर्मा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर लूटपाट व अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि इससे संबंधित एक मेसेज भी सन्नी ने अपनी पत्नी को किया था, उसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है। इतने गंभीर मामले के बाद भी न तो फरीदाबाद पुलिस और न ही गुरुग्राम पुलिस पीड़ितों की शिकायत लेने को तैयार है।
अशोक विहार, गुरुग्राम निवासी अधिवक्ता मनीष वर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई कुलदीप वर्मा राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम में रहते हैं। उनका भतीजा सन्नी वर्मा इंजीनियर है। बृहस्पतिवार को सन्नी फरीदाबाद किसी से रुपये लेने आया था। उसका किसी से लेनदेन था और उसके 52 हजार रुपये बकाया थे। रुपये लेने के बाद वह लौट रहा था, मगर उसे कोई बस नहीं मिली। इस पर उसने गुरुग्राम तक एक कार वाले से लिफ्ट ली, जिसमें कुछ और लोग भी बैठे हुए थे। मनीष वर्मा का आरोप है कि रास्ते में उन लोगों ने सन्नी के साथ मारपीट कर उससे 52 हजार रुपये लूट लिए और उस पर फायर भी किया, जोकि गोली उसके हाथ में लगी। इस संबंध में सन्नी ने अपनी पत्नी को रात करीब 9.30 बजे एक मेसेज भेजा और उसके बाद सन्नी का मोबाइल फोन बंद हो गया।
विज्ञापन


सेक्टर-59 की थी लोकेशन
सन्नी की पत्नी ने सारी घटना के बारे में परिवार के लोगों को बताया। इस पर सन्नी के चाचा मनीष ने 100 नंबर पर गुरुग्राम कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। गुरुग्राम पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस को सूचना दी और दोनों जिलों की पुलिस सन्नी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सन्नी के मोबाइल की लोकेशन निकाली तो उससे भेजा गया मेसेज सेक्टर-59 औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद से था और उसके बाद फोन बंद हो गया। मनीष वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से उनका भतीजा गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जगहों के थाने में फंस गया मामला
इसकी शिकायत सन्नी के पिता कुलदीप वर्मा राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम पुलिस थाने में करवाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने शिकायत लेने से मना कर दिया और उन्हें फरीदाबाद जाने को कहा।

मनीष वर्मा शिकायत लेकर सेक्टर-58 थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि यहां भी पुलिस ने शिकायत लेने से मना कर दिया और उन्हें गुरुग्राम में मामला दर्ज करवाने को कहा। काफी कहने सुनने के बाद भी पुलिस ने शिकायत लेने से साफ मना कर दिया। सेक्टर-58 थाने में जांच अधिकारी एएसआई सतेंद्र ने बताया कि सन्नी गुरुग्राम से चला था तो उसकी एफआईआर वहीं दर्ज होगी। पीड़ित पक्ष को पता ही नहीं है कि फरीदाबाद में वह कहां आया था तो यहां मामला कैसे दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed