फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   वृद्ध की अपहरण के बाद हत्या का केस दर्ज

वृद्ध की अपहरण के बाद हत्या का केस दर्ज

Wed, 11 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध की अपहरण के बाद हत्या का केस दर्ज
वृद्ध का अपहरण कर खिलाया जहर, मौत
विज्ञापन

बेटे ने पांच लोगों पर दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बल्लभगढ़। गांव चंदावली में मंगलवार शाम घर से निकले ओमप्रकाश (60) आईएमटी क्षेत्र में सड़क किनारे नाजुक हालत में पड़े मिले। परिजनों नें उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के बेटे बिजेंद्र सिंह ने गांव के ही लखबीर, नवल, लखन, नरसी और लाला के खिलाफ ओमप्रकाश का अपहरण कर जहरीला पदार्थ खिला हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराई थी। ओम प्रकाश की मौत के बाद अब इसमें हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी।

बिजेंदर सिंह के मुताबिक उसके पिता ओमप्रकाश ने गांव के ही लखबीर को काफी धन उधार दे रखा था। कई बार मांगने के बावजूद लखबीर अब यह रकम नहीं लौटा रहा था। जिला न्यायालय में लखबीर और उनके परिवार के बीच एक सिविल वाद भी विचाराधीन है। मंगलवार शाम ओम प्रकाश किसी काम से घर से निकले थे। बिजेंद्र सिंह का आरोप है कि लखबीर, नवल सिंह, लखन, नरसी और लाला ने रास्ते में पिता का अपहरण कर लिया। सबने उन्हें जबरन पकड़ कर कार में बैठा लिया और रास्ते में जहर की दो गोलियां खिला दीं। हालत बिगड़ने पर आईएमटी इलाके में सड़क किनारे उन्हें फेंक कर भाग गए। उधर से गुजर रहे राहगीर ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उन्हें उठा कर नाजुक हालत में मानवता अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे सदर थाने के एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि बिजेंद्र सिंह की शिकायत पर केस अपहरण, हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है, मौत होने पर इसमें हत्या की धारा और जोड़ी जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed