{"_id":"5c84f4dcbdec2214243061fc","slug":"191552217308-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाजों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेबाजों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों से मारपीट करने पर दो गिरफ्तार
फरीदाबाद। सार्वजनिक स्थान पर नशा करने और आने जाने वालों से गाली-गलौच करने वाले दो लोगों को पुलिसकर्मियों ने मना किया तो उन्होंने हाथापाई कर दी। पुलिसकर्मियों से मारपीट करने पर दोनों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
घटना शनिवार देर रात सेक्टर-64 बल्लभगढ़ स्थित महिला थाना के पास की है। थाने के पास दो युवक बाइक सड़क किनारे खड़ी कर शराब पी रहे थे। उधर से गुजरने वाले लोगों को दोनों गालियां दे रहे थे। किसी व्यक्ति ने इन दोनों की शिकायत आदर्श नगर थाने में कर दी। थाने के हेड कांस्टेबल प्रीत सिंह और सिपाही शौकत अली मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने सिपाहियों को देख कर गालियां दीं। पुलिस कर्मियों ने मना करते हुए वहां से जाने को कहा, इस पर दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। दोनों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। इस बीच वहां भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को हिरासत में लिया। थाने मेें दोनों ने परिचय चंदर निवासी सोहना, गुड़गांव और चरन सिंह निवासी ऊंचागांव दिया। पुलिस के अनुसार दोनों ही महिला थाने के पास डेयरी चलाते हैं।