{"_id":"5b92bd28867a557fff72f82e","slug":"191536343336-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखबार वितरक का मोबाइल छीन ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखबार वितरक का मोबाइल छीन ले गए बदमाश
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखबार वितरक का मोबाइल छीन ले गए बदमाश
बल्लभगढ़। मलेरना रोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित युवक बाजार से घर जा रहा था। गांव मलेरना निवासी संजय ग्रामीण क्षेत्र में अखबार वितरण का काम करता है। बृहस्पतिवार देर शाम वह बल्लभगढ़ बाजार से अपने घर जा रहा था। साइकिल पर सवार संजय जब मलेरना रोड पर पहुंचा तो पीछे से काले रंग की मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। संजय उन्हें पकड़ने के लिए चिल्लाया भी, मगर जब तक लोगों को कुछ समझ आता झपटमार रफूचक्कर हो चुके थे। घटना की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। ब्यूरो