{"_id":"5af1dbcd4f1c1b84098b8f76","slug":"191525799885-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
Updated Tue, 08 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में दो युवक एक 13 वर्षीय किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने लौटकर आपबीती परिजनों को बताई तो उन्होंने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एसजीम नगर में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी दो दिन पहले घर से अचानक लापता हो गई। परिजन उसकी अपने स्तर पर तलाश करते रहे। मंगलवार को किशोरी वापस लौटी तो उसने अपने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक गौरव और राजा उसे अपने साथ ले गए थे और दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर गौरव और राजा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो