फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   हथौड़ा कांड में शामिल 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

हथौड़ा कांड में शामिल 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 04 Jan 2019 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
हथौड़ा कांड में शामिल 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
हथौड़ा कांड में शामिल 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-7-10 मार्केट में गांव मच्छगर निवासी युवकों पर हथौड़े से हमला कर बुरी तरह घायल करने के आरोपी गांव नवादा निवासी विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विशाल पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा था।
पिछले साल 24 जुलाई को सेक्टर-7-10 मार्केट में गांव मच्छगर निवासी बंटी, शेरू, तारिफ व अंतू टाटा सफारी कार में घूम रहे थे। इसी दौरान कार में आए कुछ लोगों ने इनकी कार में पहले टक्कर मारी और फिर डंडा व हथौड़े से पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। सेक्टर-सात थाना पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने इस पर 20 हजार रुपये इनाम भी रखा था। मामले की जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी का जिम्मा क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 को दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने बृहस्पतिवार इस मामले में वांछित विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते बंटी वगैरह पर हमला किया था। पुलिस ने उससे वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed