{"_id":"5c0a8d20bdec224193021743","slug":"181544195360-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक को लूटा
Updated Fri, 07 Dec 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को लूटा
फरीदाबाद। नेशनल हाईवे भी अब यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं है। बुधवार देर रात दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर जान लेने का डर दिखा कर गर्ग कॉलोनी निवासी दीपक को लूट लिया और आराम से फरार हो गए। शहर बल्लभगढ़ थाने की पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
दीपक सिंह के मुताबिक, बुधवार देर रात वह किसी काम से फरीदाबाद जाने के लिए अपनी कार लेकर घर से निकले थे। नेशनल हाईवे के ओवर ब्रिज पर राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के पास उसकी कार में कुछ खराबी आ गई। वह कार किनारे खड़ी कर उसे सही करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उसे क्रॉस करते हुए आगे निकल गए। थोड़ी दूर जाने के बाद दोनों लौटे और उनसे पूछा कि यहां क्या कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार खराब हो गई है। आरोप है कि इस पर एक युवक ने तमंचा निकाल कर उनकी कनपटी पर लगा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए कीमती सामान चुपचाप हवाले करने को कहा। दूसरे साथी ने दीपक का मोबाइल, जेब में रखे 700 रुपये, एटीएम कार्ड आदि के साथ अंगुली से अंगूठी और गले की चेन भी उतार ली। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे शहर बल्लभगढ़ थाने के एएसआई श्रीराम ने बताया कि लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।