{"_id":"5ba67873867a55239a7926ac","slug":"181537636467-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकरी संचालक को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकरी संचालक को गोली मारी, घायल
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकरी संचालक को गोली मारी, घायल
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में दुकान के बाहर बैठे बेकरी संचालक को किसी ने पीठ में गोली मार दी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सारन में कपड़ा कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय ओमदत्त की संजय कॉलोनी में बेकरी है। शुक्रवार देर शाम वह अपनी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान किसी ने ओमदत्त को पीठ में गोली मारी। पुलिस ने मौके से 315 बोर का खाली कारतूस मिला है। ऐसी आशंका है कि गोली देशी पिस्तौल से मारी गई। ब्यूरो